मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड की 7 जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने का किया अनुरोध।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड की 7 जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने का किया अनुरोध।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड राज्य में प्रस्तावित सात जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों से नमूने जब्त।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के विकास और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के संतुलन पर बल दिया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को खेलों के माध्यम से रोजगारपरक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस भूमि हस्तांतरण के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक वैज्ञानिक एवं नीति निर्माता जल विज्ञान अनुसंधान एंव सतत जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए एकत्रित हुए।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भारत सरकार के सचिव (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन) तन्मय कुमार, उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पीएनजी कॉलेज रामनगर में शिविर आयोजित, 200 छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित।