गिरजा मंदिर समिति ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रामनगर गर्जिया जी-20 समिट की पूर्व संध्या पर गर्जिया मंदिर दर्शन करने आए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का मंदिर समिति द्वारा फूल माला पहना कर व फूलो के बुके देकर भव्य स्वागत किया गया, मंदिर समिति द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी को अभिनंदन पत्र सौंपा गया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी को माता गिरजा देवी टीले के सौंदर्यीकरण एवं बाढ़ सुरक्षा हेतु सिंचाई विभाग द्वारा शासन को पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव अनुसार बजट मुक्त करने हेतु शीघ्र कार्य करने व मंदिर समिति को रामनगर वन प्रभाग से एक हेक्टेयर जमीन श्रधांलुओ की गाड़ी पार्किंग एवं अन्य विकास कार्यों हेतु आवंटित करने की

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सेल्फ डिफेंस’ कार्यशाला, SSP नैनीताल ने दिया सशक्तिकरण का संदेश।

 

 

मांग की, समिति द्वारा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गयी तथा कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा स्नान मेले को “राजकीय मेला” घोषित करने की मांग की गई, कार्यक्रम मे समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी,कोषाध्यक्ष डॉ निशांत पपन, विनीत जोशी,सभासद नगर पालिका भुवन सिंह डंगवाल, रमेश मिश्रा,दया किशन सुयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *