सीओ ने सुनी जमीन पर बैठकर बुजुर्ग महिला की समस्या।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – कंधे पर लगें सितारों का फर्ज निभाने वाले रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह ने मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश की। उनके इस कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। वही इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे दर्जनों लोगों ने पसंद करते हुए,सीओ सिटी रूद्रपुर अभय सिंह के इस मानवता को सराहा है।यह पूरा मामला बीते रोज का है। जब एक बुजुर्ग महिला तपती धूप में कोतवाली परिसर में एक पेड़ से लगी हुई बैठी थी। बुजुर्ग महिला के हाथ में एक प्रार्थना पत्र था। बुजुर्ग महिला को देख रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह उस महिला के पास पहुंच गए।इस दौरान उन्होंने पीड़ित बुजुर्ग महिला की सारी जानकारी लेने के लिए खुद भी नीचे जमीन पर बैठ गए। बुजुर्ग महिला से सारी जानकारी लेने के बाद सीओ सिटी अभय सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारी को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।जिसकी जमकर प्रशंसा की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

 

रुद्रपुर के बगवाडा क्षेत्र की इस बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद ने उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।इसी बात की शिकायत लेकर महिला पुलिस थाने आई थी।इस दौरान सीओ सिटी अभय सिंह अपने कोतवाली परिसर में बने कार्यलय से डीएम कार्यालय के निकल रहें थे।इसी दौरान उनकी नजर धूप में बैठी बुजुर्ग महिला पर पड़ गई। जिसके बाद सीओ सिटी अभय सिंह भी महिला बुजुर्ग के पास पहुंचे और महिला के साथ खुद भी तपती धूप में नीचे बैठ गये, और बुजुर्ग महिला से सारी जानकारी लेने के बाद संबंधित पुलिस को महिला की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

उनके इस कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। वायरल फोटो को आमजन जमकर पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कर्तव्य निष्ठ और जन सेवा को समर्पित सीओ सिटी अभय सिंह ने अपने कर्तव्य का बाखूबी निर्वाहन किया है। ऐसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जनता को जरुरत है।लोग उनके इस साहरानिए कार्य की चौतरफा प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *