शादीशुदा महिला का शव पेड़ पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

शादीशुदा महिला का शव पेड़ पर लटका मिला जांच में जुटी पुलिस।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द गांव में विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।फिरोजपुर खुर्द निवासी संजय यादव की पत्नी सुधा यादव (27) रविवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के देवी-देवताओं का अपमान करने वाली ज्योति अधिकारी पर मुकदमा दर्ज, महिलाओं और लोकसंस्कृति पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कुमाऊँ में उबाल।

 

 

काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात लगभग 12 बजे उसका शव गांव के ही एक खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।

यह भी पढ़ें 👉  किसान ने की आत्महत्या, फेसबुक लाइव में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।

 

 

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि सुधा पिछले छह माह से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। नौ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  साँवल्दे में महिला को मारने वाले बाघ के शक में नर बाघ पकड़ा गया, डीएनए जांच जारी।

 

घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।