युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका सूचना पर पहुंची पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की सुबह सड़क किनारे जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

घटना किरावली थाना क्षेत्र के नानपुर गांव का है। यहां गांव के बाहर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। गांव के लोग उधर से निकले तो उनकी नजर इस पर पड़ी। लोगों ने पास जाकर देखा तो युवक के हाथ में अचल सिंह गुदा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। खबर पाकर गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके तथ्य संकलित किए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थाने, चौकी और सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *🪔 भयमुक्त वातावरण में मनाएं दीपावली” — बोले एसएसपी प्रहलाद मीणा* *जनपदवासियों को सुरक्षित दीपावली का एहसास दिलाने स्वयं मैदान में उतरे पुलिस कप्तान* *सुरक्षा हेतु पुलिस है मुस्तैद, डर नहीं भरोसा रखिए* *"ऑपरेशन सेनैटाइज" अभियान के दौरान 70 संदिग्ध हिरासत में जिसमें 08 बाबा भी शामिल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *