झूला झूलते समय एक बच्ची के गले में रस्सी का फंदा कसने से हूई मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

अलीगढ़ में अपने घर पर झूला झूलते समय एक बच्ची के गले में रस्सी का फंदा कसने से उसकी मौत हो गई। जब मां मौके पर पहुंची तो बच्ची की शव फंदे से लटका था। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।तत्काल ही परिवार वाले उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। कस्बे के जरतौली रोड निवासी रन सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अदिति कस्बे के ग्लोबल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे परिवार के लोग पशुओं का चारा लेने के लिए गए हुए थे। बड़ा भाई दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अदिति घर की तीसरी मंजिल पर दरवाजे पर टंगे झूले पर झूला झूलने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

 

बताते हैं कि झूला झूलने के दौरान झूले पर लगी लकड़ी की पटली फिसलने से रस्सी का फंदा उसके गले में फंस गया और वह रस्सी से लटक गई। उधर चारा लेकर लौटने के कुछ देर बाद मां नीलम तीसरी मंजिल पर ऊपर पहुंची तो बेटी का शरीर रस्सी से फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। वह चीखने-चिल्लाने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

 

इस पर रन सिंह भी भागते हुए ऊपर पहुंचे। उन्होंने रस्सी को गले से निकाला और बेटी को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *