एक मिल मालिक की छत से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गिरकर बालक की हुई मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मिर्जापुर में पड़री थाना क्षेत्र के महेवा गांव में बुधवार की देर शाम को एक मिल मालिक के छत से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गिरकर बालक की मौत हो गई। बालक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने छत से धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।थाना क्षेत्र के महेवा दुनिया पांडे निवासी साहू प्रसाद का परिवार गांव के ही एक मिल मालिक के यहां काम करता है। साहू का सबसे छोटा पुत्र अरुण कुमार (13)भी बुधवार की शाम को मिल मालिक के घर पर काम करने गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

 

 

वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसे धक्का देकर नीचे गिराया गया है। हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

परिजनों का आरोप है कि उनके परिवार द्वारा लिया गया कर्जा न चुका पाने के कारण उनका परिवार मिल मालिक के यहां काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *