एसडीएम कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर में मानपुर-फिरोजपुर गांव में बिना जांच के बीपीएल सूची से नाम हटाने और अपात्रों का राशन कार्ड बनाने का आरोप लगाते हुए क्षुब्ध ग्रामीणों ने आज एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर निरस्त राशन कार्डों को पूर्व की भांति बहाल करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
वीओ- जय सिंह गौतम के नेतृत्व में ग्राम मानपुर-फिरोजपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत फिरोजपुर और मानपुर के सैकड़ों गरीब मजदूर पात्रों के सालों से बने राशन कार्डों को बिना जांच के बीपीएल से एपीएल कर दिया गया। उनके स्थान पर ग्राम प्रधान ने गांव के ही अपात्र लोगों के बिना किसी आदेश के राशन कार्ड बना दिये। तीन महीने पहले जब वह राशन विक्रेता के पास राशन लेने गये तो उन्हें पता चला कि उनके कार्ड एपीएल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

जब इस संबंध में सर्वेयर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पूछा तो उसने बताया। कि ग्राम प्रधान व उसके माता-पिता ने जांच के लिए फार्म नहीं दिये ।और न ही हमने कोई जांच की। जब एडीओ पंचायत से जानकारी ली गई ।तो उन्होंने बताया कि यहां से कोई राशन कार्ड नहीं कटा है और न ही उनके द्वारा सूची पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित आवास पर पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार खेली होली, दिया एकता और सद्भाव का संदेश

 

 

जब खाद्य पूर्ति कार्यालय में जानकारी ली गई ।तो वहां से पता चला कि यह सूची ब्लॉक से आई है। इसके चलते पात्र गरीबों को राशन और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि जिनके नये राशन कार्ड बनाये गये हैं वह दूसरे स्थान पर भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 का भव्य समापन, आईआईटी रुड़की ने जीती रनिंग ट्रॉफी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *