ज़िला पूर्ती विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 23 घरेलू अवैध गैस सिलेंडरों को किया जप्त।

ख़बर शेयर करें -

ज़िला पूर्ती विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, 23 घरेलू अवैध गैस सिलेंडरों को किया जप्त।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रुद्रपुर:- कल 15 सितम्बर 2023 में विपिन कुमार उपायुक्त/ज़िला पूर्ती अधिकारी उधामसिंह नगर के निर्देश पर पूर्ती निरीक्षक अनिता तिवारी रुद्रपुर ने टीम के साथ यहाँ के भूरारानी, छतेरपुर, ट्रांज़िट कैंप, फुल सुंगा, फुल सुंगी, भदई पुरा, खेड़ा, भूत बंगला, आदर्श कॉलोनी, तीन पानी डाम पर चेकिंग अभियान चलाया, इस अभियान में कुछ स्थाओं पर घरेलू गैस 14.2 kg के सिलेंडरों का दुरूपयोग होते देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

पूर्ती विभाग की निरीक्षक अनिता तिवारी ने 23 सिलेंडरों को ज़प्त कर कार्यवाही कर दी और ज़प्त सिलेंडरों को अग्रिम कार्यवाई के लिए बोरा गैस सर्विस रामपुर रोड रुद्रपुर सुरक्षित रखवा दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

पकड़े गये घरेलू गैस सिलेंडर 14.2kg में इण्डेन के 02, भारत के 18, एच०पी० के 03 कुल 23 सिलेंडर हैँ। टीम उपायुक्त/ज़िला पूर्ती अधिकारी विपिन कुमार एवं पूर्ती निरीक्षक अनिता तिवारी, अनुसेवक मुन्ना लाल व वाहन चालक खड़क सिंह रावत थे।