जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा प्रशासन/ पुलिस के अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रशासन/ पुलिस के अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

 जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा प्रशासन/ पुलिस के अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  **KVR हॉस्पिटल: आयुष्मान योजना में लूट का खेल, मरीजों से वसूली, दवाइयों की हेरा-फेरी और सिस्टम की संदिग्ध चुप्पी**

 

 

श्रीमान जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री उदय राज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा आज दिनांक- 15.05.2024 को लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में EVM मशीनों की सुरक्षा हेतु बगवाड़ा मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु लगाये गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों, वॉच टावर एवं सुरक्षा गार्द का निरीक्षण किया गया। EVM सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गणों को निर्देशित किया गया कि वह सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे तथा स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने देंगे, साथ ही स्ट्रांग रुम के आस-पास के क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी करने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी की तीसरी आंख से बनभूलपुरा की हर हलचल ट्रैक* *एसएसपी ने कहा एक भी कैमरा बंद नहीं रहना चाहिए—SP संचार मठपाल को दिए निर्देश, CCTV नेटवर्क फुल एक्टिव*

 

 

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ऊधम सिंह नगर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी संचार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधमसिंहनगर,निरीक्षक अभिसूचना, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।