नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने किया पर्दाफाश।

ख़बर शेयर करें -

नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने किया पर्दाफाश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लालकुआं/नैनीताल, 24 जून 2025

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में लालकुआं पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को लाखों रुपये के सोने के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नशे की लत के चलते पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुका है।

चोरी की घटनाएं और विवेचना
दिनांक 24 फरवरी 2025 को श्रीमती बसंती देवी एवं 29 अप्रैल 2025 को श्री हीरा सिंह शाही, दोनों निवासी तिवारी नगर बिंदुखत्ता, के घरों में अज्ञात चोरों द्वारा सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। दोनों मामलों में कोतवाली लालकुआं में FIR क्रमशः 47/25 और 94/25 दर्ज कर जांच चौकी बिंदुखत्ता प्रभारी उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कमरा न देने पर भड़का गुस्सा, होटल कर्मचारी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

SSP मीणा के निर्देश पर SP सिटी प्रकाश चंद्र, CO दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर कड़ी मेहनत से मामले की तह तक पहुंच बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश।

गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद 23 जून 2025 को अभियुक्त बादल गौसाई (20 वर्ष), निवासी तिवारी कॉलोनी, लालकुआं को शमशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने इंजेक्शन के नशे का आदी होने और उसकी पूर्ति के लिए चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवकों की स्टंटबाजी पहुंची पुलिस तक, माफी के साथ कानूनी कार्रवाई।

बरामदगी विवरण

  • FIR No- 94/25 (धारा 305A/331(3)/317(2) BNS):

    • 02 पीली धातु के मंगलसूत्र

    • 01 मांगटीका

  • FIR No- 47/25 (धारा 305A/317(2) BNS):

    • 01 पीली धातु की नथ

    • 01 जोड़ी झुमके

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  1. FIR No- 321/19 – धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना हल्द्वानी

  2. FIR No- 231/20 – धारा 457/380/411 IPC, थाना लालकुआं

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह (प्रभारी, चौकी बिंदुखत्ता)

  • कानि0 विरेंद्र रौतेला

  • कानि0 दयालनाथ

  • कांस्टेबल दिलीप कुमार

  • कांस्टेबल आनंदपुरी

  • कांस्टेबल तरुण मेहता

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस