कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के अर्न्तगत हाथी गश्ती दलों द्वारा एक बाघ मृत अवस्था में मिलने पर मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के अर्न्तगत हाथी गश्ती दलों द्वारा एक बाघ मृत अवस्था में मिलने पर मचा हड़कंप।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिनांक 28.10.2023 को कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के अर्न्तगत बिजरानी दक्षिणी बीट मलानी ब्लॉक क०सं० 18 बिजरानी चौड़ में सांय 05:30 बजे हाथी गश्ती दलों द्वारा एक बाघ मृत अवस्था में देखा गया। सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित किया तथा वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के सख्त निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की बड़ी कार्रवाई, 06 स्पा सेंटरों पर 60,000 का जुर्माना, 01 स्पा सेंटर सील।

 

 

 

तत्पश्चात बाघ के शव विच्छेदन हेतु एन०टी०सी०ए० के निर्धारित मानकों के अनुसार एक पैनल का गठन किया, जिसमें जिसमें डॉ० दुष्यन्त शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ० आयुष उनियाल, पशु चिकित्साधिकारी, पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी (नैनीताल), ए०जी० अंसारी, एन०टी०सी०ए० द्वारा नामित प्रतिनिधि तथा विश्व प्रकृति निधि के प्रतिनिधि कृतिका भावे आदि सम्मिलित थे। पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा मौके पर मृत बाघ का शव विच्छेदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में सम्मान

 

 

 

पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा मृत बाघ का लिंग-मादा तथा आयु लगभग 1.5 वर्ष बताई गई। मौके पर बाघ के नाखून, दांत, हडिडयाँ इत्यादि सभी अंग सुरक्षित पाये गये। शव विच्छेदन के उपरान्त शव के अवशेषों का राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (एन०टी०सी०ए०) के निर्धारित मानकों के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया। मृत मादा बाघ के अंगों के सैम्पल एकत्र कर परीक्षण हेतु भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून भेजा जा रहा है। मृत मादा बाघ की मृत्यु किन कारणों से हुई, इसकी जांच हेतु उप प्रभागीय वनाधिकारी, बिजरानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मॉडर्न पेंटाथलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भार्गवी रावत सम्मानित।

 

मीडिया सैल, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल)