पिता पुत्र की नदी में डूबने से मौत, अपने बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में लगाई थी छ्लांग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिता पुत्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना हुजूरपुर थाने के भाटी कुंडा गांव की है. यहां 35 साल का बेटा गुलाम अली अपने 55 वर्षीय पिता हियात अली के साथ शाम को मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान सरयू नदी किनारे रामघाट सिरौली में गुलाम के जाल में बहुत सारी मछली एक साथ फंस गईं उसे निकालने के लिए गुलाम नदी में चला गया, लेकिन अचानक उसका पैर नदी में धंस गया और वह डूबने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

हियात अली ने अपने बेटे को डूबते देखा, तो उसने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान वह अपने बेटे को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका और खुद भी डूब गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

पुलिस ने दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है. पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिवार को दी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों की मौत मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से हुई. वहीं, मृतक हियात अली के चाचा शमशुल ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र नदी में नहाने के लिए घर से निकले थे। मगर, वो वहां मछली पकड़ रहे थे, इस बात की जानकारी परिवार में किसी को नहीं थी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *