टाइगर और सांड की हूई जबरदस्त लड़ाई, आखिरकार सांड ने जीती जिंदगी।

टाइगर और सांड की हूई जबरदस्त लड़ाई, आखिरकार सांड ने जीती जिंदगी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गुरुवार की सुबह रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से लगे ग्राम ढिकुली के समीप स्थित एक रिसॉर्ट के सामने जंगल में बाघ और सांड की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जहां एक ओर इस गांव में बाघ की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है तो वही कॉर्बेट प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है,आपको बता दे की आज सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि सड़क किनारे स्थित जंगल में एक बाघ ने जंगल में घास खा रहे एक सांड पर टाइगर ने अचानक हमला बोल दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

जिसको पास से गुजर रहे प्रयटकों ने कैमरे में कैद कर लिया,वहीं इसके बाद इस सांड ने बाघ पर जबरदस्त हमला बोलते हुए उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया ,काफी देर तक सांड और बाघ के बीच संघर्ष होता रहा ,लेकिन सांड के संघर्ष के आगे आखिरकार बाघ को नतमस्ता होना पड़ा और बाघ अपनी जान बचाने को लेकर जंगल की ओर भाग गया,और सांड की बची जिंदगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

 

 

वही बताया जाता है कि कुछ देर बाद यह बाघ पुनः इसी स्थान पर घूमता हुआ ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ,वही इस मामले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगंथ नायक ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में भी आया है ,उन्होंने बताया कि मौके पर कर्मचारियों की गस्त शुरू कर दी गई है तथा जिस क्षेत्र में यह घटना घटी है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

 

वहां पर लोगों की आवाजाही रोकने के साथ ही घटना के समीप विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बाघ से संघर्ष कर रहा सांड भी जंगल से बाहर आ गया है।