उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू, सदन में उठा महंगाई का मुद्दा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देहरादून- उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है तीन दिनों तक चलने वाले विधानसभा सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से शुरुआत की गयी।अभिभाषण के बाद सदन में महंगाई का मुद्दा गूंज उठा। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने विधानसभा के अंदर अनोखे अंदाज़ में महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज़ किया। अनुपमा ने अपने दुप्पटे पर लिखकर ले गई  कि भाजपा का आम जन को ईनाम गैस सिलेंडर 970 के पार बैनर को लेकर सदन में पहुंची और बढ़ती हुई महंगाई पर आवाज उठाई। वहीं आपको बता दें कि आज शाम को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का लेखानुदान सदन पटल पर रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के भविष्य पर सरकार का भरोसा, धामी ने दी 10% आरक्षण की जानकारी।

 

 

आपको बता दें कि सत्र से एक दिन  पहले विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एक दिन का एजेंडा तय किया गया। हालांकि कार्यमंत्रणा में कांग्रेस की ओर से कोई विधायक शामिल नहीं हुआ। आज फिर विधानसभा में एक बैठक की जाएगी जिसमें आगे के बिजनेस का एजेंडा तय किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *