रामनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पत्र।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

रामनगर में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही एक बार फिर से भाजपा सरकार आने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पत्र बताया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं प्रत्याशी और पार्टियों के नेता विपक्षी दलों पर वार करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूरी तरह से झूठ का पत्र बताया। उन्होंने कहा कि अगर ये सत्य होता तो पिछली बार कांग्रेस केवल 11 सीटों में ही सिमट कर नहीं रह जाती।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल लूट कांड का खुलासा, GPay से पैसे उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 


रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा मोदी सरकार ने प्रदेश में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है. इसके अलावा कई जन कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं. किसान पेंशन, उज्ज्वला गैस योजना, वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही कई योजनाएं प्रदेश में शुरू की गई. उन्होंने कहा कोरोना काल में लोगों को फ्री राशन दिया गया. वहीं, रामनगर से बीजेपी प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट का उन्होंने समर्थन करते हुए जनता से वोट देने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *