वाहन चोर गिरोह का खुलासा, कैंटर लुटने के मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रूद्रपुर – बीती 22 मार्च को सिडकुल क्षेत्र में हथियारों के बल पर कैंटर चालक को बंधक बनाकर कैंटर लुटने के मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ में आया यह आरोपी घटना में अपने साथियों के साथ शामिल था। इसने ही कैंटर चालक को बाजपुर दोहरा पर पेड़ से बांध दिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर अमित कुमार ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 22 मार्च की रात हथियार बंद बदमाशों ने बरेली उत्तर प्रदेश के रहने वाले कैंटर चालक अरविंद कुमार को बंधक बनाकर कैंटर लुटकर ले गए थे। वही इन बदमाशों ने कैंटर चालक को बाजपुर दोहरा रोड पर पेड़ से बांध दिया था। इस मामले में कैटर स्वामी प्रदीप कुमार निवासी हल्द्वानी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरे दिन ही एस ओ जी और पुलिस की संयुक्त टीम ने राजपुर देवबंद सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी शाहरुख आलम और मुनिद को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध सागौन की तस्करी का पर्दाफाश — वन विभाग ने सैंट्रो कार सहित एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज।

 

वही पुलिस ने लूटा गया कैटर भी बरामद कर लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस लुटकांड में सभी आरोपी एक संगठित गिरोह है। यह गिरोह वाहन चालकों से दोस्ती करते हैं, और बाद में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। इस लूटकांड में पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों के अलावा लुटकांड का मास्टर माइंड साबिर अली निवासी सिरोलीकला थाना किच्छा, राजपुर पखपेडा माधोटांडा निवासी कुलविंदर सिंह और मैनीकुल डिया माधोटांडा निवासी भारत सिंह का नाम भी सामने आया था। यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले नशे के सौदागरों पर पुलिस की कड़ी नजर — भीमताल पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

 

बृहस्पति को पुलिस की संयुक्त टीम ने कैंटर लुटकांड के चौथे आरोपी भारत सिंह निवासी मैनीकुलाडिया को भी गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने इस आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लुटकाड की घटना में शामिल था। इसने ही चालक को बंधक बनाया था। इस इस पूरे मामले में अहम किरदार था। वही इस मामले में फरार चल रहे गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *