तेज रफ्तार डंपर का कहर मां-बेटी को कुचला, दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

राजसमंद (राजस्थान) में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीती रात फेल्सपार मिनरल से भरे डंपर ने मां-बेटी को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक महिला फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। सूचना मिलने के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

 

 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास मलवाड़ा में हुआ। यहां फेल्सफार मिनरल से भरे डंपर ने जेके मिनकेम फैक्ट्री के गेट पर सो रही महिला मोहिनी देवी (25) और उसकी बेटी नेनु (8) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला 8 साल से फैक्ट्री में काम करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

वहीं, चालक डंपर लेकर फैक्ट्री में जा रहा था। इसी दौरान डंपर ने गेट पर सो रही मां-बेटी को कुचल दिया। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *