सेन्ट जोसेफ पीरुमदारा की छात्रा तान्या गौनियाल को “प्रतिलिपि” platform पर लेखन के लिए “Golden Badge” पुरुस्कार से किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कुरैशी – संवाददाता  

सेन्ट जोसेफ पीरुमदारा की छात्रा तान्या गौनियाल को “प्रतिलिपि” platform पर लेखन के लिए “Golden Badge” पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है एवं उसकी कहानी Pocket FM  पर Audio Novel के रुप में  प्रसारित होगी । Pocket Fm द्वारा उनके platform पर लिखने के लिए भी contract किया गया है। तान्या द्वारा  Pocket Fm पर लिखित ” तेरे प्यार की कसम”  कहानी हास्य, मनोरंजन एवं प्यार की कहानी है जो 115 भाग, 522906 शब्दों में लिखी गई है इसमें परिवार की महत्ता जिसमें मां बेटे के भावुक प्यार का भी वर्णन किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी नैनीताल का सख्त एक्शन, सत्यापन अभियान जारी।

 

तान्या की इस सफलता पर इण्टरनेशनल एडवोकेट आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुधीर शर्मा, नारी शक्ति महिला संगठन  राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती बेहरा,  राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद् राष्ट्रीय महासचिव रजत गुप्ता, आर टी आई कार्यकर्ता एसोसिएशन  राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ला, एकता फांउडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष  डा० जय संजय रामटेके, अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष  एस के वशिष्ठ, असंठित कामगार एवं कर्मचारी  कांग्रेस संगठन प्रदेश अध्यक्ष सी पी शर्मा,  उत्तराखड देवभूमि  उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, गौनियाल भातृ संगठन  प्रदेश अध्यक्ष शम्भू  प्रसाद गौनियाल समेत विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *