राजनीतिक रैलियों पर उत्तराखंड सरकार ने लगाई रोक, सभी स्कूल भी बंद।

ख़बर शेयर करें -

सरकार ने 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों, धरना-प्रदर्शनों पर उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए रोक लगा दी है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 12 वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थान भी इस अवधि तक बंद रहेंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से कोविड की नई गाइड लाइन जारी की है। सभी जिलाधिकारियों से कहा गया है कि रात दस बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू को कड़ाई से पालन किया जाए। जिम शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पॉ, सैलून, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व इनसे सम्बन्धित गतिविधियां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

खेल संस्थान, खेल मैदान में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। सभी सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को 16 जनवरी तक अनुमति नहीं। विवाह समारोह 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति। होटल, रेस्तरां, भोजनालय, ढाबों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति। होटलों में कांफ्रेंस हॉल, स्पा और जिम का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

बाहरी राज्यों से आने वालों पर सख्ती :-

बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वह व्यक्ति, जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

प्रोटोकॉल तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ; –

ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडी, शॉपिंग मॉल व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल मास्क, सामाजिक दूरी, हाथों को सेनेटाइज करने का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। कोविड कफ्र्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही सार्वजनिक परिवहन, सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *