देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: अलकनंदा में गिरी थार, एक महिला रेस्क्यू, चार अब भी लापता।

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: अलकनंदा में गिरी थार, एक महिला रेस्क्यू, चार अब भी लापता।
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: अलकनंदा में गिरी थार, एक महिला रेस्क्यू, चार अब भी लापता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देवप्रयाग (टिहरी)। उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार सुबह बगवान के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया और सीधा अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "हथियार लेकर निकला था दबंग बनने, ऑपरेशन प्रहार ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे"

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू टीम को एक महिला जीवित अवस्था में मिली, जिसे तत्काल नजदीकी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, चार अन्य लोगों की तलाश अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, रेफरल प्रक्रिया जांच के घेरे में

SDRF और पुलिस टीम का सर्च अभियान लगातार जारी है, लेकिन गहरी और दुर्गम खाई तथा मौसम खराबी के कारण राहत कार्य में बाधाएं आ रही हैं।

हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन चमोली जिले के गोचर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। बगवान क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

फिलहाल लापता लोगों की पहचान और संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने आशंका जताई है कि चार से पांच लोग लापता हो सकते हैं।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे बचाव दल के साथ सहयोग करें और भीड़ से बचें, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई व्यवधान न हो।