पति पत्नी ने खाया जहर, संपत्ति और दो बेटियों के चलते उन्हें प्रताड़ित होना पड़ता था।

ख़बर शेयर करें -

पति पत्नी ने खाया जहर, संपत्ति और दो बेटियों के चलते उन्हें प्रताड़ित होना पड़ता था।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

ईदौर –  शहर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले एक दंपती ने संपत्ति विवाद में जहर पी लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई। वही पति का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहर खाने से पहले दोनों जनसुनवाई में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपर कलेक्टर के सामने जान देने की बात कही थी। सुसाइड से पहले दोनों ने एक वीडियो भी बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

 

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम की है। हेमंत ढोलिया (35) कुंदन नगर निवासी और उसकी पत्नी पूजा (30) को जेठ जितेश संदिध हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने ही डॉक्टरों को बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है। जहर खाने से पहले दोनों ने एक वीडियो बनाया था। इसमें वे कह रहे हैं कि मकान को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। दो बेटियों के चलते उन्हें ज्यादा प्रताड़ित होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

मृतक महिला के जेठ जितेश के मुताबिक हेमंत और पूजा शाम को करीब साढ़े छह से सात के बीच वह कलेक्टर में अपने बयान दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें जीजा का कॉल आया और एक वीडियो उन्होंने शेयर किया। जिसमें बताया कि दोनों हेमंत और पूजा जहर खा रहे हैं। उन्होंने वीडियो बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

इस दौरान जितेश ने परिवार के अन्य लोगों को सूचना की। जब तक वह अपने घर पहुंचे तब तक दोनों ने जहर खा लिया था। घर पहुंचते ही जितेश ही दोनों को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे ।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *