कलयुगी मां ने जन्म देते ही नवजात शिशु को कुंडे में फेंका।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर जनपद ऊधम सिंह के काशीपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने नवजात शिशु को जन्म देते ही कूड़े के ढेर में फैक दिया। खबर के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला विजय नगर नयी बस्ती में आज सुबह एक नाले के किनारे लगे कूड़े ढेर में लावारिस हालत में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुच कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज सुबह सीतापुर आई अस्पताल रोड पर एक सूखे नाले के किनारे कूड़े के ढेर में एक नवजात शिशु का शव पड़ा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन समारोह में खटीमावासियों के बीच भावुक हुए सीएम धामी, बोले– ‘खटीमा मेरा घर’

 

जिसके बाद वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसने भी नवजात शिशु का शव देखा वह सुबक पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने कलयुगी मां को जमकर कोसना और उसे बद्दुआएं दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नवजात शिशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नवजात शिशु का तीन चार दिन पहले ही प्रसव के दौरान जन्म हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात शिशु का शव किसी बिनी विवाहिता मां का हैं। जिसने समाज के भय के कारण उसे जन्म देते ही खुले आसमान के नीचे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *