किन्नरों ने जनकल्याण के लिए किया हवन व भंडारा।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर किन्नर समाज द्वारा सभी की खुशहाली, तरक्की, आपसी सौहार्द एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर आज मोहल्ला रम्पुरा स्थित श्री कटोरी देवी मंदिर में प.देवेन्द्र मिश्रा के सनिध्य में हवन व कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया। गद्दीनशीन किन्नर सुनीता उर्फ पिंकी की अगुवाई में नगर के साथ आस पास से आये कई किन्नरों द्वारा श्री कटोरी देवी मंदिर में हवन यज्ञ में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की गई। जिसके पश्चात मंदिर में कन्या पूजन कर कन्याओं को चुनरी, नारियल भेंट के साथ उपहार भी दिये गए।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

इसके पश्चात भण्डारे का भोग लगाकर मंदिर में मौजूद भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया जो कई घण्टों तक जारी रहा। इस दौरान किन्नरों द्वारा मंदिर में भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आये श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सेवा की गई। गद्दीनशीन किन्नर सुनीता उर्फ पिंकी ने बताया कि किन्नरों द्वारा पिछले कई वर्षों से जनकल्याण के उद्देश्य से श्री कटोरी मंदिर, रम्पुरा में हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर किन्नर राखी, रेशमा, बॉर्बी, करिश्मा, हेमा, बिट्टू, रानी, पंजाबन, सोनम, सीमा, दानिश, हिना, सिम्मी, गीता, बबीता, रेखा, नीलम, निशा, नेहा,माया देवी, रामा देवी, कांति देवी, मानसी, सिमरन,पुष्पा देवी व प्रिया सहित कई किन्नर तथा अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *