मुख्य आरोपी नवाब गिरफ्तार सद्दाम हत्याकांड में शामिल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

 रुद्रपुर सद्दाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी सहयोगी आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे हत्या की वजह के संबंध में पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। हत्या के सही मकसद का पुलिस गुरुवार को खुलासा कर सकतीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सद्दाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवाब और उसकी साथी महिला निशा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर सकतीं हैं। यहां बताते चलें कि 18 म ई को सुभाष कालोनी निवासी नबी अहमद ने अपने 24 वर्षीय पुत्र सद्दाम के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इस मामले उसके पिता ने कबाडी दुकानदार नवाब निशा जुबेर गंगाराम और एक अन्य पर अपने पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया था।

 

बीस म ई की देर रात को पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में संदिग्ध घूम रहे गंगाराम व शहनवाज को चोरी के संदेह में हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो सद्दाम की हत्या से पर्दा उठा था। जिसके बाद सद्दाम के शव को कबाड़ के रिक्शे में डालकर काशीपुर रोड पर झाड़ियों में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस दोनों की निशानदेही पर सद्दाम का शव बुरी हालत में बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल गंगाराम और शहनवाज को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। लेकिन इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवाब और उसकी सहयोगी महिला निशा फरार हो गए थे।दो दिन पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी नवाब को गिरफ्तार किया था। वही अब नवाब की सहयोगी आरोपी महिला निशा भी पुलिस के शिकंजे में आ गई है। जिसमें पुलिस हत्या के असली मकसद की जानकारी जुटा रही है।माना जा रहा है कि पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *