सभासदो द्वारा की गयी महिला समूह की बैठक, निर्मित 26 समूह में से 12 समूह ने बैठक में प्रतिभाग किया।

ख़बर शेयर करें -

नाजिम कूरेशीसंवाददाता

रामनगर – महिलाओ के उत्थान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए,लंबे समय बाद सभासदों द्वारा नगर पालिका द्वारा निर्मित महिला समूह की बैठक पम्पापुरी स्तिथ सामुदायिक भवन मे कराई गई, बैठक में महिलाओं को नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं व नगर पालिका द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताएं गया, नगर पालिका द्वारा निर्मित 26 समूह में से 12 समूह ने बैठक में प्रतिभाग किया, सभी समूह के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष व सचिव व अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे, बैठक का संचालन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के खर्च में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव बोले—बजट लैप्स नहीं होना चाहिए।

 

 

 

सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया नगर पालिका द्वारा व सभासदों द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए व महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत से कार्य किए जा रहे हैं, जिन कार्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व स्वयं समूह संचालन के बारे में बताया गया, सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा महिलाओं के सम्मुख यूजर चार्ज में कार्य करने हेतु प्रस्ताव रखा गया, सभी महिला समूह को यूजर चार्ज में कार्य करने हेतु जानकारी दी गई व उनकी राय ली गई, बैठक में समूह द्वारा सालाना ब्यौरा भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेहरा पब्लिक स्कूल के छात्रों का कमाल, नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में शानदार सफलता।

 

 

 

सभासद विमला आर्य द्वारा महिला समूह को आगे आकर बढ़ चढ़कर कार्य करने व एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी,उनके द्वारा बताया गया समूह को प्रतिवर्ष कार्य को बढ़ाने और बड़ा करने हेतु लोन की सुविधा भी दी जाती है। नगरपालिका समूह को हर सम्भव मदद भी करती है।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं से बदसलूकी पर सख्त एक्शन, SSP का साफ संदेश – ‘देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं’।

 

 

 

हस्तशिल्प के कार्य, बुनकर, एपण इत्यादि जैसे कार्य सिखाने हेतु कैंप भी लगाती है इसमें सभी महिलाओ को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *