एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी0 सी0 प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य हेतु गृह मंत्रालय पुरुस्कार हेतु चयनित होने पर महिला आरक्षी को किया सम्मानित।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी0 सी0 प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य हेतु गृह मंत्रालय पुरुस्कार हेतु चयनित होने पर महिला आरक्षी को किया सम्मानित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*महिला आरक्षी ने बढ़ाया ऊधम सिंह नगर पुलिस का मान।*

*महिला आरक्षी के अथक प्रयासों से सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिला देश में प्रथम स्थान।*

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ स्वीकृत।

*मास्टर ट्रेनर डौली जोशी ऊधम सिंह नगर पुलिस की प्राइड।*

*जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के सीसीटीएनएस का समस्त डाटा किया अप टू डेट।*

*ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी दिया जा चुका है वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब।*

*09 नवंबर को पुलिस मुख्यालय द्वारा भी किया जा चुका है सम्मानित।*

 

 

आज दिनांक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा सीसीटीएनएस/ आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

 

जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।