नैनीताल ऑपरेशन स्माइल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल ऑपरेशन स्माइल पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशी।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 01.05.2024 से दिनांक 30.06.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 फीट ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल श्री प्रकाश चंद्र, के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने थाना मुखानी में दर्ज गुमशुदगी दिनांक सूचना-29/04/24 से संबंधित गुमशुदा 19 वर्षीय महिला निवासी तल्ला हिम्मतपुर मुखानी जनपद नैनीताल को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा (थाना बनबसा जनपद चंपावत से लगे सीमा क्षेत्र) से सकुशल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

 

 

गुमशुदा को उसकी स्वेच्छा अनुसार उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जनपद नैनीताल पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया गया तथा ऑपरेशन अभियान की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मोहन कर घर से आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार — रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

पुलिस टीम-:
1 उ0 नि0 मंजू ज्याला
2-का0 मनोज यादव
3-HC गीता कोठारी
4 का0 महेंद्र भोज
5-म0 का0 दीपा सिंह