इंटरार्क कर्मचारियों के आंदोलन को 400 दिन पूरे भूख हड़ताल शुरु।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय * सह संपादक 

उधम सिंह नगर के किच्छा में अपनी मांगों को लेकर इंटरार्क कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा आंदोलन अब तेजी पकड़ने लगा है। कर्मचारियों ने आंदोलन के 400 दिन पूरे होने पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। रविवार को दो महिलाओं सहित 10 लोगों ने भूख हड़ताल कर कंपनी प्रबंधन से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मांगे पूरी नहीं की गई तो किच्छा में राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कौशल विकास विभाग की समीक्षा, युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने पर दिया जोर

उधम सिंह नगर के किच्छा में इंटरार्क कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा कई महीनों से आंदोलन किया जा रहा है ।कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन खुले आम कर्मचारियों का उत्पीड़न तथा शोषण कर रहा है। पिछले 400 दिनों से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के साथ परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने भी कंपनी गेट पर डेरा जमा लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि कई महीनों से वेतन ना मिलने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। तमाम सामाजिक संगठनों ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कंपनी प्रबंधन से जल्द कार्यवाही की मांग की है। कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एडीजी अपराध एवं कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने की अपराध समीक्षा — “तीन वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाएं अस्वीकार्य”

रविवार को दो महिलाओं सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में 8 लोगों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर कर्मचारियों को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर प्रशासन से सांठगांठ कर आंदोलन को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *