नगरपालिका प्रशासन ने शहर में चलाया अतिक्रमण अभियान। लेकिन पूरे शहर और बाजारों में अतिक्रमण का अंबार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – शहर में नेशनल हाईवे और बाजारों में जाम की समस्या बहुत लंबे समय से आ रही हैं जिसके चलते कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज रामनगर में नगरपालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। पहले चरण में नेशनल हाईवे पर जिन लोगों के द्वारा सड़क पर अपने ठेलो और बोर्डिंग आदि को खड़ा किया गया था उन पर कार्रवाई करते हुए उनके ठेलो और बोर्डिंग को नगरपालिका प्रशासन द्वारा जप्त किया गया, और कई लोगों के चालान भी काटे गए। आपको बता दें कि रामनगर शहर के मेन बाजार, ज्वाला लाइन, लोहारा लाइन, सुभाष बाजार और नई लाइन में लोगों ने अपनी दुकानों के और घरों के आगे 10:10 फुट के छज्जे निकाल रखे हैं और नीचे सड़कों के फुटपाथ को अतिक्रमण कर रखा है। जिससे बीच बाजार में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 

ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों को उच्च अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से उच्च अधिकारी इनके ऊपर ठोस कार्रवाई करने से कतराते हैं वही बीच बाजार में दिन के समय बड़े बड़े वाहनों को आते जाते कई बार देखा जा सकता है। वही रामनगर के सुभाष मार्केट में आसपास के दुकानदारों द्वारा 6 से 8 फुट तक सड़क पर अपना समान लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। वही पैदल चलने वालों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है वह कई बार चोटिल भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा पर फोकस: सीएम धामी ने रिवर प्रोटेक्शन व डीसिल्टिंग कार्यों की समीक्षा की।

 

वही नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि आज पहले चरण में नेशनल हाईवे पर यह अभियान चलाया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा लेकिन उप जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह की हमें मदद नहीं की जा रही है। और ना ही इस अभियान को और अतिक्रमण को हटाने के लिए उनकी तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: धामी सरकार का अभियान बना जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *