सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, परिजन बोले वारदात को महिला के रिश्तेदारों ने ही दिया अंजाम।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

पंजाब के होशियापुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है। इस वारदात को महिला के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले हलदुआ चेकपोस्ट पर खाद्य सामग्री की सघन जांच, दूध, पनीर, दही और खोया के नमूने लिए गए, मिलावट पर विभाग ने सख्त चेतावनी दी।

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, इस वारदात के मामले को लेकर DSP कुलवंत सिंह टांडा उड़मुड़ ने जानकारी दी है कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान मृतका की बहन ने बताया है कि हत्या करने वाला रिश्तेदार ही है। वह महिला से राखी भी बंधवाता था। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और एक अन्य की खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, 16 चालक गिरफ्तार, 23 वाहन सीज।

 

 

पुलिस के मुताबिक, महिला की आयु तक़रीबन 30 साल है। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। महिला अपने पिता के यहां मायके में रह रही थी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को पेटी में कपड़ों के नीचे दबा दिया था। हालांकि, महिला से दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *