हत्या का गवाह को मारी गोली, लेकिन गोली हमलावर के ही हाथ में लग गई, दो साथी बाइक पर बैठाकर भाग निकले।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तरप्रदेश – रेलवे स्टेशन की ओर से एक युवक को दौड़ाते हुए तीन हमलावरों ने करीब स्थित गली में पकड़ लिया। बेल्ट से पिटाई करने के दौरान हमलावर ने भागने के प्रयास में उसे गोली मारी लेकिन गोली हमलावर के ही हाथ में लग गई।  उसके दो साथी उसे बाइक पर बैठाकर भाग निकले। दोपहर दो बजे जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के बाहर भाग रहे एक युवक और तीन हमलावरों को देख लोग इधर उधर भागने लगे. करीब ही स्थित सीताराम गली में युवक को हमलावरों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

 

युवक जान बचाने की गुहार लगाने लगा तो आसपास मौजूद लोग करीब पहुंचकर हमलावरों को रोकने लगे। तभी एक हमलावर ने तमंचा निकालकर युवक पर फायर झोंका। हालांकि गोली हमलावर के ही हाथ में लग गई। यह देख उसके दोनों साथी उसे बाइक पर बैठाकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

 

जान बचने पर दौड़ाया गया युवक भी भाग निकला। युवक के बारे में चर्चा रही कि वह पांच साल पहले नगर कोतवाली के सरोज चौराहे पर हुई हत्या का गवाह है। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी लेकर लौट गई. देर शाम नगर कोतवाली के मुर्गीफार्म कॉलोनी की एक महिला अपने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची. तहरीर देकर बताया कि हमला उसके पति इम्तियाज पर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

 

आरोपितों ने पहले भी धमकी दी थी. इस बाबत उसने सिविल लाइन पुलिस चौकी में शिकायती पत्र भी दिया था. शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इम्तियाज अब तक सामने नहीं आया. उसकी पत्नी और बच्चे आए थे. पुलिस चौकी में उसकी कॉलोनी के एक व्यक्ति की शिकायत आई थी. उसे बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *