रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक
रामनगर – इस नवरात्र क्षेत्र के नगरपालिका सभासद भुवन सिंह डंगवाल,मित्र गिरीश तिवारी जी व मित्र भूपेंद्र खाती द्वारा एक बेहतरीन पहल को अंजाम दिया गया, जहाँ सभी लोग आख़री नवरात्रि को कन्या पूजन व कन्याओ को भोग लगाकर समाप्त करते है वही इस बार सभासद व तिवारी जी के परिवार द्वारा अपनी आखरी नवरात्रि की समाप्ति उनके साँथ की जिन्हे शायद हमेशा आपका और हमारा इंतजार रहता है। पूरी दुनियां में पवित्र माने जाने वाले नवरात्रो को लोग अपने-अपने तरीके से कन्या पूजन या सुन्दर काण्ड पढ़ कर करते हैं इसी तरह रामनगर में गिरीश तिवारी उनके परिवार और सभासद द्वारा इस बार **इंदुसार विकलांग स्कूल**बसई के बच्चों के साँथ मनाया गया, बच्चों के साथ इस कार्य मे बच्चे बेहद खुश नजर आए और बताया की रामनगर में यह पहली बार हुआ कि कोई परिवार और सभासद ऐसे नवरात्रो पर बधाई देने उन बच्चों तक पहुँचे।
गिरीश तिवारी जी की धर्म पत्नी प्रभा तिवारी जी द्वारा कहा गया की यह नवरात्रि सभी लोगो की, इन बच्चों की ज़िंदगी मे खुशहाली लाये, माता इन बच्चों पर हमेशा अपनी कृपा बनाये रखे, साँथ ही सभासद द्वारा क्षेत्रीय जनता से अपील भी की गयी की उस प्रत्येक व्यक्ति को जो अपनी किसी भी खुशी को अपनें परिवार या अन्य दोस्तों के साँथ मनाता है, वो जरूर एक बार इन बच्चों के साँथ शेएर करें, यकीन मानिये आपको अपनें द्वारा किये गए इस काम से खुशी और खर्च किये गए पैसो पर आत्मीय सुख प्राप्त होगा, और शायद मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा कर्म भी यही है। इस पुण्य कार्य मे प्रभा तिवारी उनकी बेटी तन्नू व बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता भूपेंद्र खाती भी साँथ रहे, तन्नू इन बच्चो को देखकर और उनसे मिलकर भावविभोर हो गयी उसकी आँखे नम हो गयी, ततपश्चात संस्था की प्रेरणा कविता जी द्वारा उन्हें सांत्वना दे ह्रदय से लगाया और ईश्वर द्वारा इन बच्चों की खूबियों से भी रूबरू करवाया, इन बच्चो मे कई बच्चे ऐसे है जो अक्षर ज्ञान ना जानते हुए भी बेहतरीन गायक है, सुनने और बोलने की क्षमता ना होने पर भी अच्छे कलाकार है, जिनमे जितेंद्र पटवाल जैसे बच्चे भी है,जिन्होने 2017 पैरा ओलिंपिक अबूधामी मे देश के लिए मैडल जीता है।
वही भवेश राष्ट्रीय स्तर पर चैस जीत कर आगे की तैयारी कर रहे है, सभासद द्वारा संस्था के संस्थापक संदीप रावत, उत्तराखंड की ब्रांड एबेसडर जो अपनी आँखे गवा कर आज पुरे राज्य मे बालिकाओं और महिलाओ के आँखे बनी हुई है कविता जी, इनके साँथ दिन रात लगे हुए पीयूष, अनीता गुसाई, वीरेंद्र सिंह रावत, कलावती रावत, स्वीटी देवरानी, दीक्षा मैंदौलिया, ममता अरोड़ा व आशीष रावत,को बहुत बहुत साधुवाद प्रेषित किया, जो दिन रात मेहनत कर इन बच्चो को समाज मे खडे होने के लिए प्रयासरत है।


















