खाई में गिरा वाहन 6 की हुई दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह सम्पादक

पौड़ी – यहां एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा जिससे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। खबर के मुताबिक श्रीनगर के पैठाणी इलाके में सोमवार शाम बारात लेकर वापस लौट रहा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस हादसे में 6 लोगों घायल हो गए और 6 लोगों की मौत हो गई।पैठाणी थाने के दूरस्थ इलाके सिलोली गांव से वापस लौटते समय यह वाहन गहरी खाई में जा गिरा।इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पाबौ पीएचसी में उपचार के दौरान एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन सवार वापस पैठाणी के डोबरी गांव लौट रहे थे।इस दुर्घटना पर कबिना मंत्री धन सिंह रावत ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों की मदद करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरे क्षेत्र अंतर्गत स्योली के पास हुए भीषण सड़क हादसे से मन दुखी हुआ।सिलोली से बारात लेकर डोबरी वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। पौड़ी जिले में एक ही अन्य हादसे में धूमाकोट से सतपुली आ रहें मैक्स वाहन विकास खंड जहरीखाल के गांव टहसीला घेरवा के पास दुर्घनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित 11 यात्री सवार थे,जो गंभीर रूप से घायल हो गए।इस हादसे का नीद की झपकी आना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *