पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस अड्डे से 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार।

पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस अड्डे से 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस अड्डे से 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। हल्द्वानी के प्राइवेट बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मंगलदास पुत्र रविंद्र दास, निवासी बम्बाघेर, रामनगर को 10 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

 

 

यह कार्रवाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्ष 2025 तक देवभूमि को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के दौरान, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चाय के खोखे पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

 

 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त मंगलदास को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्यवाही में एसआई मनोज नयाल, हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल विपिन शर्मा, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह और महबूब आलम शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

 

 

इस मामले की विवेचना कोतवाली रामनगर के उप-निरीक्षक जोगा सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।