महिलाएं भी बन रहीं कच्ची शराब तस्करी का हिस्सा, पुलिस ने किया पर्दाफाश।

ख़बर शेयर करें -

महिलाएं भी बन रहीं कच्ची शराब तस्करी का हिस्सा, पुलिस ने किया पर्दाफाश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, 11 जुलाई 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में मुखानी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो महिलाओं को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

पहली कार्यवाही:
थानाध्यक्ष  दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैफी फॉर्म को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान गुड्डी पत्नी फिरोजी (उम्र 60 वर्ष), निवासी गुजरोड़ा, फतेहपुर को 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र-बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं”

टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक मनोज अधिकारी

  • कांस्टेबल पूरन सिंह

  • महिला कांस्टेबल अचला गाड़िया

दूसरी कार्यवाही:
इसी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मनीषा पत्नी नीरज (उम्र 25 वर्ष), निवासी गुजरोड़ा, फतेहपुर को 41 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन में एसएसपी मीणा की टीम का बड़ा एक्शन — स्कॉर्पियो कार से पकड़ा 45 किलो अवैध गांजा, 01 गिरफ्तार*

टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक अविनाश मौर्य

  • अवर उप निरीक्षक चंपा मेहरा

  • हेड कांस्टेबल हरीश मार्तोलिया

नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई चुनावी माहौल में शांति और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए की जा रही है।

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस