पुलिस के दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ, विजलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तराखंड के हरिद्वार बड़ी खबर सामने आ रही है हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक दारोगा को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला ज्वालापुर कोतवाली का है। यहां तैनात दारोगा इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बजाय 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा

 

 

 

इस पर आरोपी ने विजिलेंस को सूचना दी और देहरादून से आई एक टीम ने पूरा जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत नोटों पर रंग लगाकर दारोगा को पकड़ाया गया। हाथ में आते ही नोटों से रंग छूट पढ़ा और विजिलेंस टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस विभाग में जंगल की आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

 

 

देर रात तक आला अधिकारी घटना की जानकारी लेने में जुटे थे और विजिलेंस की टीम आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करने में जुटी रही। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दारोगा इंद्रजीत सिंह राणा को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *