मन की बात: जनसंवाद का सशक्त मंच, उत्तराखंड के पर्यटन को मिला नया बल—सीएम धामी”

ख़बर शेयर करें -

मन की बात: जनसंवाद का सशक्त मंच, उत्तराखंड के पर्यटन को मिला नया बल—सीएम धामी”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में मन की बात के 132वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक अनूठा जनसंवाद मंच है, जो विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायक कार्यक्रमों में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन के साथ CM धामी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

🔹 प्रेरणा और पहचान का मंच

सीएम धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के दूरस्थ क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय पहचान मिलती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की कहानियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसों पर ‘वार’—युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे, दिया सुरक्षित सफर का संदेश।

उत्तराखंड का बढ़ता महत्व

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रमों में अक्सर उत्तराखंड का उल्लेख करते हैं।
‘मन की बात’ के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं आदि कैलाश और हर्षिल-मुखवा जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा कर चुके हैं, जिसका सकारात्मक असर पर्यटन पर दिखाई दे रहा है।


🔹 पर्यटन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सीएम ने जानकारी दी कि इस वर्ष उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है।
अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक राज्य में पहुंच चुके हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में ही 36,700 से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक

🔹 ऑल-सीजन टूरिज्म पर फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को “ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन” बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।