प्रधानमंत्री ने धार से किया “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” एवं “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल व मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल।

प्रधानमंत्री ने धार से किया “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” एवं “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल व मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल।
ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री ने धार से किया “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” एवं “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ, राज्यपाल व मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून/धार, 17 सितम्बर 2025।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार से वर्चुअल रूप से देशव्यापी “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” एवं “आठवें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों व सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में चलाया जाएगा। इस दौरान एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जो महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान होगा।

देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअली जुड़े। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरुमदारा रामनगर ने जीता देवभूमि सी.बी.एस.ई. सहोदया अंडर–16 गर्ल्स वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब।

राज्यपाल ने कहा कि –

“स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला है।”

उन्होंने आमजन से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए, ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँच सकें। राज्यपाल ने स्वदेशी अपनाने पर भी बल दिया और कहा कि यह संकल्प एक नई क्रांति की शुरुआत बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि –

“प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। चारधाम परियोजना, हवाई सेवा विस्तार और आपदाओं के समय प्रधानमंत्री का सहयोग उत्तराखण्ड के लिए महत्वपूर्ण रहा है।”

उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर शुरू हुआ अभियान मातृशक्ति के स्वास्थ्य को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अब स्वरोजगार और होम स्टे जैसे क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू है, जल्द ही यमुनोत्री धाम मार्ग भी खोलकर तीर्थयात्रा प्रारंभ की जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, श्री सुरेश गड़िया, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।