मालधन में नाबालिकों के वाहन चलाने पर चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह मेहता की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद साहिलसंवाददाता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार चलाये जा रहे नैनीताल में वाहन चेकिंग अभियान के क्रम कोतवाल रामनगर अरुण कुमार सैनी के निर्देशन में मालधन चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह मेहता लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही करते नजर आ रहे है। आज सुबह से ही मालधन में कॉलेज, चौराहों के सामने चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता की राडार पर वो नाबालिक बच्चे है जो नियम कानून को ताक पर रखकर मोटरसाइकिलो को रोडो पर दौड़ा रहे है। चेकिंग अभियान चलाते हुए 4 मोटरसाइकिल सीज कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

सात नगद चालान करते हुए 3500/- रुपये का राजस्व वसूल किया जा चुका था खबर लिखे जाने तक इस कार्यवाही से उन परिजनों में हड़कम्प मच गया हैं जो अपने नाबालिक बच्चो को मोटरसाइकिल लेकर घूमने भेजते है। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता, कॉस्टेबल अशोक कम्बोज आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *