ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की छात्राओं का रिलायंस में चयन, चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाये। 

ख़बर शेयर करें -

अतुल तिवारी – संवादाता 

काशीपुर। गिरीताल स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और  कीर्तिमान हासिल किया है, जो की अच्छी शिक्षा के साथ- साथ अच्छे जॉब अवसर भी छात्रों को दे रहा है। कॉलेज के बीएससी (फैशन डिजाइनिंग) विभाग की छात्राओं महक गर्ग और गौरांगी का चयन देश की जानी मानी कंपनी रिलायंस  में हुआ है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने उनको बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाये दी और कहा कि प्रभावशाली प्लेसमेंट का यह आंकड़ा हमारे छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

 

महक, गौरांगी और उनके पूरे परिवार ने कॉलेज की सही नीति और शिक्षा को उनके प्लेसमेंट की वजह बताया और कॉलेज की सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, इंस्टीटूशनल हेड  प्रतिमा सिंह, अकादमिक डायरेक्टर  मनोज मिश्रा रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल और सभी शिक्षकों का का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ईको टूरिज्म जोन फांटो में चला स्वच्छता अभियान, गाइडों ने मिलकर जंगल से हटाया कूड़ा-कचरा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *