आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी 12 पेटी शराब, शराब सप्लाई करने तस्कर गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल संवाददाता

ऋषिकेश

आबकारी विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के निकट एक कार से 12 पेटी शराब पकड़ी है। शराब तस्करी करने के आरोप में टीम ने कार चालक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में उत्तरी भारत के तर्कशीलों का सम्मेलन संपन्न, ‘नेशनलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया नॉर्थ जोन’ का गठन।

 

 

आबकारी विभाग की टीम के मुताबिक बीती देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक कार ऋषिकेश में शराब तस्करी करने के लिए पहुंच रही है। सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के निकट वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान मुखबिर के द्वारा बताई गई कार को आबकरी विभाग की टीम ने चेकिंग के लिए रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर आबकारी विभाग की टीम को 12 पेटी शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि शराब तस्करी करने के आरोप में विभाग ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अनिकेत निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

शराब कहां पर सप्लाई की जानी थी इस बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है। शराब तस्करी में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लेकर सीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *