जनपद में 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के विषय “वसुधैव कुटुंबकम हेतु योग” के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

जनपद में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के विषय “वसुधैव कुटुंबकम हेतु योग” के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल 21 जून 2023 जनपद में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के विषय “वसुधैव कुटुंबकम हेतु योग” के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के स्थानीय डीएसए मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बेला तोलिया व विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

 

इस अवसर पर योगाचार्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्योत्स्ना कुनियाल के साथ गौरव, निधि,दीपक प्रशिक्षकों द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योग शरीर व मस्तिस्क दोनो को स्वस्थ रखता है, वहीं योग भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान भी है। योग एक शारीरिक, मानस्कि और आध्यात्मिक अभ्यास है

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

सभी को योग अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए अपने आस आस-पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। योग दिवस के अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि योग एक शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है, इसीलिए प्रतिदिन नियमित रूप से योग करें। इसके साथ ही जनपद के समस्त विकासखंडों पर योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हुड़दंगियों पर सख्ती, 30 पर चालान।

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ प्रदीप सिंह मेहरा, आनंद बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, मोहित लाल साह,अरविंद पडियार, स्कूल के छात्र स्कूल के छात्र एवं छात्राएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी/ कर्मचारी के साथ आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।
———————
अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल। 05942-235605

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *