मैराथन दौड का यातायात प्लान नगर नैनीताल।

मैराथन दौड का यातायात प्लान नगर नैनीताल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*दिनांक-06/10/2024 को प्रातः 08.00 बजे से प्रारम्भ होने वाली मैराथन दौड का यातायात प्लान नगर नैनीताल*

 

 

● जब मैराथन दौड पन्त पार्क से आरम्भ होगी उस समय मोहन को चीनाबाबा तिराहा से आने वाले वाहनो को घोडा स्टैण्ड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा से राजभवन होते हुए डांट चौराहा को भेजा जायेगा।
● जब मैराथन दौड अपर माल रोड होते हुए डांट चौराहा से पाईन्स की तरफ को जायेगा उस समय राजभवन से भवाली व भीमताल आने वाले वाहनो को डांट चौराहा से डायवर्जन कर न० 1 बैण्ड से भवाली व भीमताल को भेजा जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, दलीप सिंह मेहता बने सचिव, सचिवालय घेराव के लिए कर्मचारियों से देहरादून कूच की अपील।

 

 

 

● जब मैराथन दौड डांट चौराहा से पाईन्स की तरफ को जायेगा उस समय भवाली से नैनीताल को आने वाले वाहनो को मस्जिद तिराहा भवाली से डायवर्जन कर न० 1 बैण्ड से रुसी 2 होते हुए नैनीताल शहर में प्रवेश करेगें ।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

● जब तक मैराथन दौड पाईन्स से वापस पन्त पार्क तक नही जाता तब तक उक्त यातायात प्लान के अनुसार ही यातायात सुचारु संचालन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर रामनगर में जुटे इतिहासकार, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू।

 

 

 

*मीडिया सैल*
*पुलिस कार्यालय नैनीताल*