दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत दो युवक हुए घायल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पलिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर देर रात करीब पौने 11 बजे लखनऊ से तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने पर उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में तीन युवक मृत पाए गए। दो युवक घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के निर्देश पर अवैध शराब पर सख्त शिकंजा, ट्रांसपोर्ट नगर से 11 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। हादसे में मरने वाले तीन युवक फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम के रूप में हुई है। हादसे में वकास और औवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *