अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर सवार थे, वहीं, एक दोस्त का शव दो शवों से एक किलोमीटर दूर तालाब के पास मिला है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, हरदोई जनपद के सांड़ी हरदोई मार्ग पर माझिया गांव के पास शनिवार की देर रात यह हादसा हुआ। अनिल उर्फ पिन्कू (35), विन्नू (30) और लुक्का (25) एक ही बाइक पर सवार होकर देर रात सांडी से अपने गांव जजवासी वापस जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

इसी बीच माझिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। पिंकू और विन्नू के शव रात में ही मिल गए, जबकि लुक्का का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब के पास में मिला है। ऐसे में हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *