सभासद द्वारा क्षेत्रवासियो व महिला समूह को कराई गयी शहद व मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग

ख़बर शेयर करें -

सभासद द्वारा क्षेत्रवासियो व महिला समूह को कराई गयी शहद व मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

नगरपालिका संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक आज़ दिनांक 17दिसंबर को सभासद भुवन सिंह डंगवाल व मधुमक्खी पालनकर्ता सुनील फुलारा की उपस्थिति मे पम्पापुरी स्तिथ समुदायिक भवन मे की गयी।महिलाओ के उत्थान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सुनील फुलारा द्वारा शहद व मधुमक्खी पालन के बारे मे महिलाओ को सम्बोधित किया गया,सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा नगर पालिका द्वारा निर्मित ALF मे महिला समूह की बैठक का उद्देश्य समझाया गया,बैठक में महिलाओं को नगर पालिका द्वारा सुनियोजित अधिक से अधिक सुविधाएं व नगर पालिका द्वारा किये गए वार्डो के कार्यों के बारे में बताया गया,

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

 

 

नगर पालिका द्वारा निर्मित 42 समूह में से 12 समूह ने बैठक में प्रतिभाग किया, सभी समूह के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष व सचिव व अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे,सभासद द्वारा बताया गया नगर पालिका द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए व महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत से कार्य किए जा रहे हैं, जिन कार्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व स्वयं समूह संचालन के बारे में बताया गया,

यह भी पढ़ें 👉  समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में सम्मान

 

 

सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा नये बने हुए समूह को ए एल एफ से प्राप्त अनुदान के बारे मे बताया, बैठक में समूह द्वारा सालाना ब्यौरा भी दिया गया,इस वर्ष नये बने हुवे समूह का स्वागत किया गया,सभासद द्वारा महिला समूह को आगे आकर बढ़ चढ़कर कार्य करने व एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी।बैठक मे महिला समूह द्वारा तैयार किया गया सामान भी सभी के सम्मुख दिखाया गया जिससे नये बने हुवे समूह द्वारा उन्हें बहुत सराहा गया। समूह मे लगभग 37 महिलाओ द्वारा उपस्थिति दि गई।