डाक विभाग द्वारा ‘‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

अल्मोड़ा, 11 अप्रैल, 2023 – अधीक्षक डाकघर अल्मोड़ा मण्डल राजेश बिनवाल ने बताया कि डाक विभाग द्वारा ‘‘ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता 2022-23 (विषय 2047 के भारत के लिए दृष्टिकोण) का आयोजन दिनॉंक 01 जुलाई, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक किया गया। इसमें अल्मोड़ा मण्डल से विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पूरे उत्तराखण्ड परिमण्डल में कुल 12 विजेताओं का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध कहीं भी करो, हिसाब यहीं होगा, ट्रैक्टर से खूनी खेल खेलने वाले को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 4 घंटे में सिखाया कानून का सबक, सलाखों के पीछे पहुँचा हमलावर, अवैध तमंचा भी बरामद, वाहन सीज।

 

 

उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा मण्डल के 4 प्रतिभागियों द्वारा इसमें सफलता प्राप्त की गयी। इस प्रतियोगिता में डा0 पवन ठकुराठी, लोअर माल रोड तल्ला खोल्टा ने लिफाफा वर्ग ने प्रथम, डा0 ललित मोहन सिंह रानीधारा टॉप ने अंतर्देशीय वर्ग में द्वितीय, ईशान अरोड़ा, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा ने लिफाफा वर्ग में द्वितीय तथा नेहा आर्या गॉधी इण्टर कालेज पनुवानौला द्वारा अंतर्देशीय वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हादसों पर ‘वार’—युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे, दिया सुरक्षित सफर का संदेश।

 

 

उन्होंने बताया कि विजेताओं को आज अधीक्षक डाकघर कार्यालय, अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *