जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन किया जाएगा।

 

नैनीताल 13 दिसंबर 2023
जिलाधिकारी वंदना सिंह द्वारा 14 दिसंबर (गुरुवार) को न्याय पंचायतवार साप्ताहिक भ्रमण और शिविर का आय़ोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

अपर जिलाधिकारी फिचांराम चौहान ने बताया कि शिविर का आयोजन न्याय पंचायत अमगढ़ी में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिसमें राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऐतिहासिक झंडा मेले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण और भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं एसएचजी, जनपयोगी योजनाओं, पर्यटन, कृषि उद्यान, पशुपालन, विद्यालयों, सड़क, जल जीवन मिशन संबंधित कार्य व अन्य क्षेत्रों में प्रगतिशील पहल करने वाले इलाकों के निवासियों के कार्यों का भी निरीक्षण, अनुभवों, समस्याओं के विषय में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

—————–
जिला सूचना कार्यालय नैनीताल 05942-235605