बाइक चुराने वाली महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बुलेट पर दिखा रही थी टशन।

ख़बर शेयर करें -

बाइक चुराने वाली महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बुलेट पर दिखा रही थी टशन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाबी गलती से बुलेट में ही छूट गई। बाद में पता चला की बुलेट चोरी हो गई है। थाना मुनिकीरेती में बीते रविवार को ब्रह्मानंद भट्ट निवासी ललिता विहार कालोनी खादरी खड़क माफ ऋषिकेश में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे वहां लक्ष्मण झूला रोड आनंद धाम आश्रम के पास गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री धामी का स्थलीय निरीक्षण।

 

 

अपनी मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड (बुलेट) उसने सड़क पर खड़ी कर दी थी। गलती से मोटरसाइकिल पर ही चाबी छूट गई थी। जब वह वापस आया तो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

एक महिला को रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के साथ रोक कर जब जांच की गई तो यह मोटरसाइकिल चोरी की निकली।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार की शाम हिल बाईपास मार्ग तपोवन पर एक महिला को रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के साथ रोक कर जब जांच की गई तो यह मोटरसाइकिल चोरी की निकली। इस मामले में कैंडी, निवासी 20 बाडेज, 60 ए सेंट माइकल चर्च, अंजुना गोवा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 32 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

पुलिस के अनुसार यह महिला शातिर किस्म की है।

पुलिस के अनुसार यह महिला शातिर किस्म की है। गोवा पुलिस से संपर्क करें इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *